फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

विज्ञापन
16jjrp29- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के नवनियु​क्त पदा​धिकारी। स्रोत- बार एसोसिएशन
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बुधवार को अपने-अपने पदों पर पदभार संभाल लिया है। चुनाव अधिकारियों की तरफ से सभी पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों की तरफ से जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

बीती 11 सितंबर को चुनाव अधिकारियों की तरफ से बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव संपन्न कराए गए है, जिसमें पांच पदों पर अधिवक्ताओं के बीच चुनाव हुए और एक पद पर अधिवक्ता निर्विरोध विजयी हुए। प्रधान पद पर अजय डागर, उप प्रधान पद पर आशिन कोड़ान, अतिरिक्त उप प्रधान पद पर प्रीतम कौर, सचिव पद पर ऋषि अहलावत और सचिव पद पर मंजू सैनी ने जीत दर्ज की। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ फोगाट निर्विरोध चुने गए। इन सभी पदाधिकारियों को बुधवार को चुनाव अधिकारियों की तरफ से पदभार ग्रहण कराया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि बुधवार को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण देते हुए उनको पदभार ग्रहण कराया गया। वहीं, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनको अधिवक्ताओं के हितों की आवाज उठाने और अधिवक्ताओं के हिताें के लिए कार्य करने की बात कही गई। इस दौरान अन्य चुनाव अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें