गांव राई के पास नेशनल हाईवे पर गति को लेकर लगाया बोर्ड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर अब वाहन तेज गति से दौड़ सकेंगे। अब हाईवे पर कारों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई। इसके साथ ही वाहनों के लिए लेन भी निर्धारित की गई है। अगर कोई लेन को तोड़ेगा तो उसका चालान किया जाएगा। यह नियम अभी निर्मित हो चुकी सड़कों पर पर लागू होंगे। जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर इसे लागू नहीं किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ एनएच-44 पर बीसवां मील तक बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा, कैंटर के लिए 80 और ट्रक व बड़े वाहनों के लिए 60 किमी तय की गई है। इसके साथ ही हाईवे पर सभी वाहनों के लिए उनकी लेन निर्धारित की गई है।
वाहन चालकों से लेन में चलने का आह्वान किया गया है। अब कोई लेन तोड़ कर चलेगा तो उसका चालान किया जाएगा। कारों के लिए 100 किमी तक गति सीमा तय होने से अब सफर सुहाना हो सकेगा। वाहन चालक जल्द अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।