फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लाइसेंस फीस जमा न करने पर चार शराब ठेके सील

Wed, 08 Feb 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। आबकारी विभाग के नोटिस देने के बावजूद लाइसेंस फीस की अदायगी नहीं करने पर गोहाना स्थित शराब के करीब चार ठेकों पर सील लगा दी गई है। गोहाना मंडल में बलवान सिंह एंड कंपनी ने करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लाइसेंस फीस का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

बलवान सिंह एंड कंपनी ने आबकारी विभाग को दिसंबर व जनवरी माह की लाइसेंस फीस का भुगतान नहीं किया था। जिसके चलते उन पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये लाइसेंस फीस बकाया थी। ऐसे में आबकारी विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर राशि जमा करवाने को कहा था, लेकिन ठेकेदार ने लाइसेंस फीस की राशि का भुगतान नहीं किया। जिसके चलते टीम ने सोमवार देर रात गोहाना के ठेकों पर छापा मार कार्रवाई कर पुराना बस अड्डा, महम रोड व जींद रोड स्थित दो ठेकों पर सील लगा दी। एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक मलिक ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय के पास रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। मुख्यालय के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि ठेकेदार की ओर से फीस का भुगतान नहीं किया गया तो लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें