फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेमनगर और खन्ना कॉलोनी में डाली जाएंगी नई सीवर लाइन

Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के हेमनगर व खन्ना कॉलोनी में सीवर लाइन डालने के कार्य का शिलान्यास करते मेयर रा
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड नंबर-3 की हेमनगर और खन्ना कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या अब खत्म होने वाली है। वीरवार को मेयर राजीव जैन और विधायक निखिल मदान ने नई सीवरलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस पर नगर निगम करीब 80 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इन दोनों कॉलोनियों में पुरानी सीवरलाइन जर्जर हो चुकी थीं, जिसकी वजह से वह ओवरफ्लो हो रही थी। घरों के सामने लगातार पानी भर रहा था। समस्या के समाधान के लिए यह योजना बनाई गई है। दो से तीन सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तब तक नगर निगम सुपर शकर मशीन की मदद से जलभराव की समस्या को नियंत्रित करेगा।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विधायक निधि, डी-प्लान और अन्य योजना के माध्यम से शहर में कई विकास कार्य किए जाएंगे।
मेयर ने कहा कि दोनों कॉलोनियों में करीब 2000 मीटर नई सीवर लाइन डाली जाएगी। उसके बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। नई लाइन को मुख्य से जोड़ा जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पार्षद सुरेंद्र मदान ने बताया कि वह अपने वार्ड में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान विजय अरोड़ा, रामकिशन मदान, महावीर खिरबत, डॉ. रमेश नारंग, संजय अरोड़ा, अमन दुरेजा, सुशील कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें