फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडी में नए मिलर ने शुरू की खरीद, 1943 क्विंटल धान बिका

विज्ञापन
33...नई अनाज मंडी के शेड के अंदर पड़ा धान। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नई अनाज मंडी में वीरवार को फतेहाबाद के नए मिलर ने 1943 क्विंटल धान खरीदा। दोपहर बाद तीन बजे के बाद खरीद शुरू की गई। इस दिन मंडी में 12012 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक मंडी में 88517 धान की आवक हो चुकी है। मंडी में अब तक 54510 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। वीरवार को 2861 क्विंटल धान का उठान हुआ।
विज्ञापन

मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। सुचारु रूप से धान की खरीद नहीं होने की वजह से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन खरीद बाधित रहने की वजह से किसानों ने घाटे में आढ़तियों को धान बेचा था। इससे किसानों को प्रति क्विंटल करीब 500 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

नए मिलर ने धान की खरीद शुरू कर दी है। करनाल से भी एक मिलर खरीद करेगा। उठान में बीच में परेशानी आई थी। अब सुचारु रूप से काम चल रहा है। जल्द ही उठान हो जाएगा। -डीएम रोहतास दहिया, हरियाण वेयर हाउस कॉरपोरेशन रोहतक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें