फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाइब्रेंट द यूथ शो में नवप्रवेशी छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छा
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से वाइब्रेंट-द यूथ शो का आयोजन किया गया। छात्राओं ने संगीत, नृत्य, कविता, साहित्य, अभिनय और ललित कला सहित विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने भाग लेते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. ओपी परुथी ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। सही अवसर, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से उसे नई दिशा दी जा सकती है।
कार्यक्रम में कॉलेज की पूर्व छात्राएं शालिनी पुरी, डॉ. कामाक्षी, वंशिका और अंजलि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी प्रतिभा पहचानने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक डॉ. अर्चना खुराना, सह-संयोजक डॉ. मनीता और लेफ्टिनेंट प्रियंका की भूमिका रही। शिक्षकों ने निर्णायक, समन्वय, पुरस्कार और अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारियां संभालीं।

फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छा

फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छा

फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें