फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण की नई रणनीति : खाकी ने हॉट स्पॉट चिह्नित कर शुरू की कार्रवाई

Mon, 08 Dec 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :24: सोनीपत के गोहाना में जांच करते इंस्पेक्टर अरुण कुमार। संवाद - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन
गोहाना। अपराध पर अंकुश लगाने और नशाखोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अब उन सभी स्थानों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर रही है, जहां बिना किसी कारण भीड़ एकत्रित होती है या शाम होते ही नशा करने वालों का जमावड़ा लग जाता है। इन स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्त, औचक जांच और विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन



उच्च पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसना है। पुलिस प्रशासन ने उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई का निर्णय लिया है, जो बिना किसी लाइसेंस के अपनी दुकानों में लोगों को बैठाकर शराब परोसते हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



शहर थाना पुलिस ने की रातभर कार्रवाई

इसी अभियान के तहत रात को शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कई स्थानों पर गश्त की। टीम ने दुकानों के अंदर जाकर भी जांच की कि कहीं बाहर से आए लोग शराब या अन्य नशा पदार्थों का सेवन तो नहीं कर रहे। सूचना के आधार पर पुलिस ने जींद रोड बाइपास के निकट एक कन्फेक्शनरी दुकान पर कार्रवाई की। यहां दुकानदार दलसेर शराब ठेके के पास दुकान चलाता है और बिना परमिट लोगों को बैठाकर शराब पिलाता था। जांच के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन




सुरक्षित शहर, नशामुक्त समाज है अभियान का लक्ष्य

हॉट स्पॉट की पहचान और सख्त गश्त से न केवल नशे की गतिविधियां कम होंगी, बल्कि चोरी, झपटमारी, झगड़े जैसी अपराध घटनाओं पर भी नियंत्रण मिलेगा। अभियान का लक्ष्य सुरक्षित शहर और नशामुक्त समाज है।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, शहर गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें