फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीवारों पर लगाए घोंसले, दिनभर चहचहाती हैं चिडि़या

Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के सैक्टर-23 स्थित ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के घर की दीवारों पर लगाए गए लकड़ी के घ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोगों के पास खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं है, वहीं कुछ विरले ऐसे भी हैं जो दूसरों का जीवन संवारने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी देवेंद्र सूरा।
ट्रीमैन के नाम से भी मशहूर देवेंद्र सूरा ने अपने घर की दीवारों पर लकड़ी के घोंसलें लगाए हैं। मिट्टी के कसोरे लटकाएं हैं, जिनमें पक्षियों के लिए दाना-पानी डालते हैं। उनका उद्देश्य गौरैया को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना व लोगों को पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस में सेवा देने वाले देवेंद्र सूरा ने धरा को हरा-भरा बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पक्षियों को बचाने व दूसरों को प्रेरित करने का भी संकल्प लिया है। देवेंद्र सूरा के सेक्टर-23 स्थित घर के चारों ओर लकड़ी से बने 24 घोंसले लगाए गए हैं। छह साल पहले लगाए गए इन घोंसलों में अब सभी में चिड़ियों का जोड़ा रहता है।
उन्होंने बताया कि दुनियाभर में गौरैया की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वीरवार को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को गौरैया के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

विभिन्न माध्यमों से कर रहे जागरूक
इन प्रयासों से बचा सकते हैं गौरैया

-अपने घर में घोसलें बनाएं और चिड़ियों के आहार के लिए दाना-पानी डालें।
-रोजाना आंगन, खिड़की, बाहरी दीवारों पर दाना पानी रखें।
-गर्मियों में गौरैया के लिए मिट्टी के कसोरे में पानी रखें।
- घरों में धान, बाजरा की बालियां लटका कर रखें।
- बाजार से कृत्रिम घोंसले लाकर रख सकते हैं या जूते के डिब्बे, प्लास्टिक की बड़ी बोतलेें व मटकी को टांगे, जिसमें वो घोंसला बना सकें।

हमारा एक प्रयास गौरैया को देगा नया जीवन : देवेंद्र सूरा
ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने लोगों को संदेश दिया कि हम सभी को प्रकृति व पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हमारा एक प्रयास न सिर्फ गौरैया, बल्कि पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को बचा सकता है। उनकी इस पहल को समर्थन मिलने लगा है। कई लोग अपने घरों में घोंसले लगाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

फोटो 30- सोनीपत के सैक्टर-23 स्थित ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के घर की दीवारों पर लगाए गए लकड़ी के घ

फोटो 30- सोनीपत के सैक्टर-23 स्थित ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के घर की दीवारों पर लगाए गए लकड़ी के घ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें