सोनीपत। प्रशासन ने अवैध खनन करने पर सोमवार की रात को एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। खनन एवं भू-विज्ञान विभाग व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने गांव सेवली की पंचायती जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करते हुए एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। राई पुलिस थाना में लाकर उनको सीज कर दिया गया। संवाद