संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोसी दिव्यांग किशोरी के साथ 20 अगस्त को दुष्कर्म कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दिव्यांग है। उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को 20 अगस्त को फुसलाकर अपने प्लॉट में ले गया और वहां बेटी के साथ गलत काम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया।
पुलिस ने जांच के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।