क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय निशक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के युवक पर मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी शारीरिक रूप से निशक्त है। उसे पड़ोसी देवेंद्र (30) अपने घर ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को तब लेकर गया, जब वह घर के आंगन में खेल रही थी। बेटी ने उसे इस बारे में बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी संतोष ने आरोपी को बहादुरगढ़ के सेक्टर-16 से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।