फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लापरवाही...लगातार दूसरे दिन भी बिना सूचना दिए सात घंटे गुल रखी बिजली

Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35: सोनीपत के आठ मरला में बिजली लाइन की मरम्मत करने पहुंचे बिजलीकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से बिना सूचना दिए लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बिजली काट दी। आठ मरला, कच्चे क्वार्टर बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। अधिकारियों को फोन करने के बावजूद सही जवाब नहीं मिल पाया। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज की, उसके बावजूद बिजली संबंधी समस्या के समाधान को लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिल सकी।
विज्ञापन

सेक्टर-3 में स्थापित किए जा रहे 33केवी बिजली सब स्टेशन पर बिजली निगम ने शनिवार को लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया था। बिजली निगम ने बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना शहरवासियों को नहीं दी थी। पांच घंटे तक बिजली बंद रहने से लोग परेशान रहे थे। लगातार दूसरे दिन रविवार को कच्चे क्वार्टर बाजार में कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने पहुंचे। जिसके चलते कच्चे क्वार्टर बाजार व आठ मरला क्षेत्र में शाम छह बजे बिजली आपूर्ति हो सकी। इस दौरान उपभोक्ता बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बहाल करने की मांग करते रहे, लेकिन अधिकारी जल्द बिजली बहाल कराने का आश्वासन देते रहे।
कच्चे क्वार्टर बाजार में बिजली निगम ने रविवार को भी तार बदलने का काम किया। रविवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति कर दी गई थी। बिजली बंद किए जाने की अग्रिम सूचना क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले आपूर्ति बंद करने की सूचना मोबाइल पर मिल जाती थी, लेकिन अब नहीं दी जा रही। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। इनवर्टर तक ठप हो गए।
विज्ञापन

उपभोक्ता राजेश, महेश व प्रदीप का कहना था कि बिजली निगम के अधिकारियों के बताए अनुसार टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत संबंधित कर्मचारी के पास तक नहीं पहुंची। फिर अधिकारी टोल फ्री नंबर 9315609740 पर शिकायत करने की बात करते रहे। इस तरह उपभोक्ताओं को शिकायत करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
-कच्चे क्वार्टर बाजार में बिजली के तार बदलने का काम किया गया। कनिष्ठ अभियंता को परमिट लेने के साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

- जितेंद्र वर्मा, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें