फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : बिजली निगम ने घरेलू उपभोक्ता को भेजा 78.16 लाख का बिल

Mon, 02 Dec 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गन्नौर में बिजली निगम की तरफ से भेजे गए बिल में दर्शाया गया भारी भरकम शुल्क।
विज्ञापन
गन्नौर। बिजली बिल वितरण में निगम की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। बिजली निगम ने बसंत विहार के एक घरेलू उपभोक्ता को महज 48 दिन का बिजली बिल 78,16,100 रुपये भेजा है। खास बात यह है कि बिजली बिल में 9,99,322 यूनिट खपत दिखाई गई है। जो किसी भी घरेलू उपभोक्ता के लिए खर्च करना असंभव है।
विज्ञापन

गन्नौर के बसंत विहार निवासी अधिवक्ता विकास गुप्ता ने बताया कि उनके घर का बिजली कनेक्शन उनकी मां सरोज बाला के नाम पर है। वह नियमित तौर पर बिजली बिल का समय पर भुगतान करते रहे हैं। बिजली निगम की तरफ नवंबर में उनके पास 48 दिनों का बिजली बिल 78,16,100 रुपये भेजा गया है। बिजली निगम की तरफ से भेजे गए बिल में लाखों रुपये के अतिरिक्त शुल्क भी जोड़े गए हैं। इसमें 4,69,681 रुपये फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफ़एसए), 99,932 रुपये की विद्युत कर और 1,51,297 रुपये नगरपालिका कर शामिल किया गया हैं। इस असामान्य बिल को देखकर उनकी मां सदमे में है। वहीं वह भी तनाव में हशे। उन्होंने कहा कि यह बिल निगम की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने मामले को निगम के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाला है।
विकास गुप्ता का कहना है कि घरेलू उपभोक्ता के लिए इतनी बड़ी राशि का बिल आना संभव नहीं है। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि ऐसी लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि निगम अपनी इस गलती को जल्द ठीक नहीं करता तो वह कानून का रास्ता अपनाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें