फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज ने पानीपत तो जोगेंद्र व प्रवीन दिल्ली से मंगवाए थे रेमडेसिविर इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रेडमेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के दो मामलों में सीआईए की टीम लगातार चेन जोड़कर आरोपियों का पता लगा रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पानीपत व दिल्ली से इंजेक्शन लेकर आने की बात कुबूली है। पुलिस अब उन्हें इंजेक्शन उपलब्ध कराने वालों की गिरफ्तारी में लगी है। दोनों मामलों के आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नीरज ने कहा पानीपत में परिचित से लिए इंजेक्शन
सीआईए-1 की टीम ने सामान्य अस्पताल के पास से मूलरूप से गांव पिनाना फिलहाल सेक्टर-14 के रहने वाले अनिल को गिरफ्तार कर रेमडेसिविर इंजेक्शन की 28 हजार रुपये में कालाबाजारी किए जाने से पर्दा उठाया था। एएसआई मंदीप सिंह ने सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अनिल निजी अस्पताल में कर्मी है। उसने मिशन चौक स्थित निजी अस्पताल कर्मी अमन निवासी राजलुगढ़ी से इंजेक्शन लिए थे। बाद में अमन को इंजेक्शन बेचने के आरोपी पानीपत के माछरौली के नीरज को काबू किया गया। पानीपत के सिवाह के पास स्थित एक निजी अस्पताल कर्मी ने सीआईए को बताया है कि वह इंजेक्शन पानीपत में अपने परिचित से लेकर आया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नीरज को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जोगेंद्र व प्रवीन ने दिल्ली से मंगवाए इंजेक्शन
विशाल नगर के रहने वाले जूता व्यापारी जगपाल के कोरोना संक्रमित पिता विरेंद्र सिंह के लिए छह रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए 2.15 लाख रुपये लेने व पिता की मौत के बाद इंजेक्शन वापस लेकर जगपाल को पैसे नहीं देने के मामले मे पुलिस ने मुरथल के प्रवीन को काबू किया था। उसने बताया था कि वह इंजेक्शन पुरखास के जोगेंद्र से लेकर आया था। पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया था। जोगेंद्र ने आगे इंजेक्शन बहालगढ़ रोड पर स्थित डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर रोहित को बेचने की बात कही थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। मामले में रिमांड के दौरान जोगेंद्र व प्रवीन ने दिल्ली से रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाने की बात कही है। अब पुलिस उन्हें इंजेक्शन बेचने वालों का पता लगा रही है। वहीं डॉ. रोहित ने पुलिस को बताया है कि उससे अंजान लोगों ने इंजेक्शन लिए थे। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोनीपत में कालाबाजरी के लिए इंजेक्शन दिल्ली व पानीपत से लेकर आने का पता लगा है। पुलिस इंजेक्शन उपलब्ध कराने वालों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डॉ. रोहित अभी उन लोगों की पहचान नहीं बता पा रहा है जिन्हें उसने इंजेक्शन दिए थे। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-1 सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें