फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट, प्राचार्
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की ओर से शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। साथ ही कारगिल विजय दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए आकर्षक पोस्टरों का प्रदर्शन किया।
प्राचार्या ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान कमलेश, रोहिणी, वंदना, सुमन, डॉ. निर्मल, अर्चना, डाॅ. अनीता, डाॅ. अन्नू व एनसीसी की एएनओ लेफ्टिनेंट प्रियंका भी मौजूद रहीं।