फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 12 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की अध्यक्ष वाणी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलास्तर के अलावा गोहाना, गन्नौर खरखौदा न्यायिक परिसर में आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान 10 मई को होने वाली लोक अदालत स्थगित कर दी गई थी।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस, बिजली और पानी के बिल व अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

अदालत के बारे मंे जानकारी के लिए जिला एडीआर सेंटर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर सोनीपत या हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 या नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें