फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Thu, 04 Jun 2026 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर मौके पर ही त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीजेएम एवं डीएलएसए के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से न्यायिक परिसर सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में प्री-लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्री-लोक अदालतों के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान की जा रही है जिनका समाधान आपसी समझौते से संभव है।
प्रचेता सिंह ने कहा कि जिन व्यक्तियों के मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं वे संबंधित न्यायालय में संपर्क कर अपने मामले को प्री-लोक अदालत अथवा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाएं। इससे उनका मामला शीघ्र, सरल एवं कम खर्च में निपटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें