गन्नौर। गांव भाखरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहली से पांचवीं तक के 57 बच्चे पढ़ाने करने के लिए सिर्फ एक शिक्षक के सहारे हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है। आयोग ने उपायुक्त को शिकायत भेजकर जांच के निर्देश दिए। भाखरपुर गांव के स्कूल की दयनीय स्थिति की खबर प्रकाशित होने पर पांची गुजरान गांव के जगदीप कुमार ने 14 जुलाई को इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी थी।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से स्कूल में केवल एक शिक्षक है जो पांच कक्षाओं को एक साथ संभालने के लिए मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल बच्चों की शिक्षा पर सवाल खड़े कर रही है बल्कि मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। इस पर आयोग के रजिस्ट्रार ने 21 जुलाई को उपायुक्त को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं।