फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल प्रबंधन कमेटी की इकाई बनाने का विरोध

Thu, 24 Jul 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में क्लर्क मनोज कुमार को ज्ञा
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सरकार की वादा खिलाफी व प्रत्येक गांव में स्कूल प्रबंधन कमेटी की इकाई बनाने के विरोध में शिक्षा मंत्री के नाम सोनीपत के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क मनोज कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संघ के सोनीपत ब्लॉक प्रधान ऋषिकेश ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन व हेमसा के साझे मंच, हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारी 25 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन देंगे।
संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, राज्य सचिव जोगिंद्र सिंह, जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ने बताया कि शिक्षा नीति 2020 की आड़ में सरकार लगातार सार्वजनिक शिक्षा के ढांचे को सीमित कर रही है। मानी गई मांगों को लागू न करके बार-बार वादा खिलाफी कर रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में एसएमसी की इकाई बनाने के बहाने करीब 5000 राजकीय विद्यालयों को मर्ज करने का चक्रव्यूह रचा जा रहा है। नियम 2012 के अनुसार सरकार 50 फीसदी अंकों की आड़ में अध्यापकों को एसीपी प्रदान नहीं कर रही है। रेशनेलाइजेशन करते हुए अप्रैल तक सभी अध्यापकों के तबादले किए जाने थे लेकिन इनमें बार-बार बदलाव किया जा रहा है।
प्राथमिक अध्यापकों से तबादले की शुरुआत कर अतिथि अध्यापकों को भी ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जाए। अध्यापकों के सभी वर्गों की पदोन्नति सूचियां जारी की जाएं। पार्ट टाइम कर्मचारियों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाया जाए। अनियमित शिक्षकों व कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन बहाल की जाए, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में आश्रित की आय की शर्त को हटाया जाए। लिपिक से सहायक के सभी पद पदोन्नति से भरे जाएं। संघ के जिला जिला लेखा परीक्षक कुलदीप सिंह, उप प्रधान अनिल कुमार, सुनीता कुंडू, रोहतास चहल, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें