इस कारण ही कम एंड प्ले स्कीम के तहत सभी खिलाड़ियों के साई सेंटर में आने पर रोक लगा दी गई है, जिससे उनकी प्रैक्टिस बंद हो गई है। इनके साई सेंटर में आने पर उस समय तक रोक रहेगी, जबतक कोरोना वायरस का प्रभाव खत्म नहीं हो जाता है।
सोनीपत व लखनऊ में नेशनल कैंप स्थगित, ओलंपिक क्वालीफायर भी नहीं रहेंगे
इस साल ओलंपिक होना है तो उसकी तैयारियों के लिए हर खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहा है। जिसने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वह खिलाड़ी भी खूब मेहनत कर रहा है तो जिसने क्वालीफाई नहीं किया है। वह अभी क्वालीफाई करने के लिए मेहनत करने में लगा है।
ऐसे ही एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के लिए लखनऊ में महिला व सोनीपत में पुरुष पहलवानों का कैंप लगा हुआ था। यह दोनों कैंप भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिए गए हैं। इन कैंप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फौगाट भी प्रैक्टिस कर रही थी। इनके अलावा भी कई अन्य खेलों की प्रैक्टिस को रोका गया है।
कोरोना वायरस के कारण नेशनल कैंप स्थगित कर दिए गए हैं, जिससे पहलवानों की प्रैक्टिस रुक गई है। किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी नहीं हो, उसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि खिलाड़ियों का शरीर एक-दूसरे के संपर्क में आता है, तभी प्रैक्टिस हो सकती है। इस कारण ही कैंप स्थगित किया गया है। -कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती।