फोटो 33- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित नव दुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमंत कथा क
- फोटो : mathura
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित नव दुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में श्री रघुबीर दल की ओर से चल रही तीन दिवसीय श्रीराम भक्त हनुमंत कथा के दूसरे दिन शनिवार को लखनपाल महाराज ने भगवान श्री हनुमंत प्रकटोत्सव कथा, उनकी बाललीला का वर्णन किया।
लखनपाल महाराज व तरुण पाल महाराज ने हनुमंत कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री हनुमान जी बल, बुद्धि के ज्ञाता हैं। हनुमान जी ने मनुष्य को यही संदेश दिया है कि हमें जीवन में मर्यादित रहकर ही कार्य करने चाहिए। श्री हनुमान कथा तन-मन को पवित्र कर जीवनशैली व आत्मा को नया रूप देती है। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। कथा में बताई गई बातों को जीवन आत्मसात करना चाहिए, तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम व हनुमान जी के भजनों पर नृत्य किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में श्री रघुवीर दल के प्रधान डॉ. प्रवीन शर्मा व सदस्य मौजूद रहे।