फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म का सुनाया प्रसंग

Mon, 11 Nov 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के ताजपुर रोड स्थित बाबा बिशनदास धाम में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते
विज्ञापन
राई। गांव मुरथल में ताजपुर रोड स्थित बाबा बिशनदास धाम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन कथा व्यास भागवताचार्य स्वामी सत्यदेव महाराज ने भगवान के वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा करवाने व सुनने का महत्व श्रद्धालुओं को बताया। इससे पहले कथा की शुरुआत कथाव्यास ने श्रद्धालुओं के साथ भागवत पूजन से की।
विज्ञापन

भागवताचार्य स्वामी सत्यदेव महाराज ने कहा कि भगवान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया है। भगवान स्वयं धरती पर अवतरित होकर संकट को दूर करते हैं, इसलिए प्रभु की शरण अति आवश्यक है। मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। जब अत्याचारी कंस के पापों का बोझ बढ़ गया, तब भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर कथाव्यास ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन प्रस्तुत किया, इस पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। कथा में बाबा बिशनदास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक ललित गोयल, प्रधान पवन गोयल, महासचिव विनय गोयल, कोषाध्यक्ष रामबिलास सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें