फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज अंतिम चरण में, रैंप और लिफ्ट से मिलेगी राहत

Wed, 14 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :08: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन नए फुट ओवरब्रिज पर बनाई जा रही सीढ़ियां व लिफ्ट के
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही नए फुट ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। निर्माणाधीन नया फुट ओवरब्रिज अब अंतिम चरण में है। इस पर गोलाकार शेड लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सीढ़ी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुड़ मंडी की ओर इमरजेंसी की स्थिति में उपयोग के लिए रैंप का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे मरीजों को व्हीलचेयर के माध्यम से सीधे स्टेशन परिसर से बाहर या विभिन्न प्लेटफार्मों तक पहुंचाने में सुविधा मिल सके।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत साढ़े चार करोड़ रुपये में 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इस लागत में बिजली से संबंधित सभी कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जालंधर की एक निजी कंपनी को सौंपी गई है, जिसे मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। फुट ओवरब्रिज पर सीढ़ी निर्माण के बाद प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
लिफ्ट के लिए पिलर पहले ही खड़े किए जा चुके हैं। लिफ्ट खराब होने की स्थिति में यात्रियों के लिए सीढ़ी का विकल्प भी रहेगा।
एक ही फुट ओवरब्रिज से बढ़ती है भीड़
फिलहाल स्टेशन पर एक ही फुट ओवरब्रिज होने के कारण ट्रेनों के ठहराव के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। मॉडल रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्री दिल्ली और अंबाला रूट पर सफर करते हैं। नया फुट ओवर ब्रिज चालू होने के बाद यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले यहां करनाल की तर्ज पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण होना था हालांकि जमीन की कमी के चलते इसमें बदलाव किया गया।



29 करोड़ से हो रहा स्टेशन का पुनर्विकास
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन





नए फुट ओवरब्रिज सहित सभी विकास कार्यों को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

- पुष्पेश रमण त्रिपाठी, रेल प्रबंधक, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें