फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा प्रधान ने पार्षदों संग की बैठक सचिव बोले-केस कोर्ट में विचाराधीन

Fri, 27 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे 10: सोनीपत के खरखौदा नपा कार्यालय में बैठक के दौरान चेयरमैन हीरा लाल इंदौरा व पार्षद। संव
विज्ञापन
खरखौदा। बाईपास के नजदीक स्थित जमीन का मामला करीब 20 दिन से शहर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार में चर्चा का विषय बना हुआ है। करोड़ों रुपये की जमीन को नगरपालिका अपनी बता रहा है तो एक व्यक्ति अपनी बता रहा है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने उस पर मिट्टी ही नहीं डाली, बल्कि निर्माण भी कर दिया। केस अब न्यायालय में पहुंच गया है। इस पर चर्चा करने के लिए वीरवार को नगर पालिका के कार्यालय में अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा के नेतृत्व में पार्षदों की बैठक बुलाई गई।
नगर पालिका सचिव पंकज जून ने पार्षदों के सवालों पर यह कहते हुए रोक दिया कि मामला मौजूदा समय में न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने कहा कि वह इस दौरान छुट्टी पर थे, फिर भी समय-समय पर जो कार्रवाई कानूनी तरीके से अमल में लाई जानी चाहिए थी, वह लाई गई है। फर्जी कागजात के बल पर कब्जा किया गया है। इसकी उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि नपा की जमीन को किसी भी स्तर पर खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। जमीन की पैमाइश कर इस पर तारबंदी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें