फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चुनाव : घोषणा के बाद बुनियादी सुविधाओं की उठने लगी मांग

Fri, 07 Feb 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के खरखौदा के वार्ड एक में निकासी न होने से कचरे से अटा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। नगरपालिका चुनाव की रणभेरी के बाद से चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं, मतदाता इस बार उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें। वार्ड-एक के मतदाता सड़कों पर उखड़ी इंटरलॉकिंग टाइल व निकासी के अभाव को दूर करने की मांग उठा रहे हैं।वार्ड-एक में कुल 1954 मतदाता हैं, जो चुनाव में अपने पार्षद का चयन करेंगे। इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। लोगों का कहना है कि वार्ड के गली-मोहल्लों में सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल तो लगी हैं, लेकिन समय के साथ सड़कों पर लगी टाइलें उखड़ने लगी हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं वार्ड के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। कई गलियों में दूषित पानी भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मतदाताओं की राय

वार्ड में कई जगह जलभराव के कारण रात के समय आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, पानी निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि यह समस्या दूर हो सकें।

- प्रेम जांगड़ा, वार्ड निवासी
कई जगह टूटी पुलिया से वार्ड वासी परेशान हैं। निकासी के अभाव में नालियों ओवरफ्लो हैं, लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। करीब दो साल से पार्षद नहीं होने के कारण वार्ड में सुविधाओं का अभाव है। अब नए पार्षद से उम्मीदें हैं कि वह वार्ड के विकास पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन


- बनारसी गौरी, वार्ड निवासी
मैंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड एक में कई विकास कार्य करवाए। गलियां पक्की बनवाने के साथ स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई गई थी। इसके अलावा नगर परिषद की बैठक में वार्ड की हर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था।

- संजीत, पूर्व पार्षद
पानी निकासी वार्ड एक की सबसे बड़ी समस्या है। नगर पालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वार्ड के मतदाता अब सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहते हैं, ताकि वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

- हरिओम, वार्ड निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें