फोटो 13: अंतर महाविद्यालय टेनिस महिला प्रतियोगिता में ट्रॉफी विजेता नैंसी। स्रोत: परिजन
गन्नौर। लड़सौली गांव की खिलाड़ी नैंसी मोर ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अंतर महाविद्यालय टेनिस महिला प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया। 29 से 30 अक्तूबर तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
नैंसी मोर ने रोहतक के महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की तरफ से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। नैंसी ने सेमीफाइनल मुकाबले में सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ी को 6-0, 6-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में नैंसी मोर ने जाट काॅलेज रोहतक की खिलाड़ी को भी 6-0, 6-0 से शिकस्त देकर ट्राॅफी अपने नाम की। नैंसी मोर ने अपनी जीत का श्रेय पिता जितेंद्र मोर व कोच मीना मोर को दिया। नैंसी मोर अब नार्थ जोन कैंप प्रतियोगिता में हिस्सा ले कर रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। नैंसी ने बताया कि वह आगामी प्रतियोगिता के लिए कोच मीना मोर के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करेंगी।