फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वॉलीबॉल में बजाना खुर्द व खो-खो में नाहरी की टीम बनी विजेता

Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42- सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में महिला वर्ग की टीम अधिकारियों के साथ। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री नवीन मंगला ने किया। उन्होंने युवाओं को कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में जो आनंद खेलों में मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता। ऐसे में युवा खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें और नशे से दूर रहकर अपनी खेलों की तैयारी कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत पर मुख्य अतिथि नवीन मंगला ने प्राचार्य हरकौर, डॉ. आदिश जैन व प्राचार्य राकेश जैन के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए वॉलीबाॅल के खिलाड़ियों के हाथ मिलाकर मुकाबला शुरू करवाया। प्रतियोगिता के दौरान लड़कों व लड़कियों की 400 मीटर की दौड़ के अलावा दोनों वर्गों की लंबी कूद भी करवाई गई। जिसमें प्रतिभागी टीमों ने शानदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता रहे टीमों व खिलाड़ियों को टॉफी, पदक, प्रमाणपत्र व ट्रैक शूट देकर पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षक कोमल व अशोक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सुरेंद्र शर्मा, स्टेट अवार्डी बबिता, पूनम, शशी, जसबीर, सतपाल राणा, प्रिंस राई ने कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
वॉलीबॉल : गन्नौर के गांव बजाना खुर्द की टीम ने प्रथम, प्रताप स्पोर्ट्स अकादमी खरखौदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो : राई खंड के गांव नाहरी की टीम ने प्रथम और गन्नौर के नवज्योति शिक्षा सदन की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें