फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मशीन का एक्सपोजर किया ठीक, एक सप्ताह बाद एक्स-रे शुरू होने से मरीजों को राहत

Tue, 11 Feb 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह से खराब एक्स-रे मशीन चालू होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिली है। पहले दिन सोमवार को 150 से ज्यादा मरीजों का एक्स-रे भी किया गया। अस्पताल में 4 फरवरी को मशीन एक्सपोजर खराब हो गया था। इसकी वजह से एक्स-रे नहीं हो रहे थे। यहां पहुंचने वाले मरीजों को बिना एक्स-रे करवाए ही वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1600 से ज्यादा की ओपीडी होती हैं। इनमें से रोजाना औसतन 100 मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। 4 दिसंबर से मशीन का एक्सपोजर खराब होने की वजह से एक्स-रे नहीं हो पा रहे थे। इसके कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें निजी अस्पतालों में जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही थी। मशीन के ठीक होने के बाद सोमवार को मरीजों को राहत मिल सकी। अब उन्हें एक्स-रे के लिए अन्य जगह पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण एक्स-रे नहीं हो रहे थे। मशीन ठीक होने के बाद पहले दिन 150 से ज्यादा मरीजों के एक्स-रे किए गए। -राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें