फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांची गुजरान में निकाला नगर कीर्तन, विधायक ने किया स्वागत

Mon, 02 Dec 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के गांव पांची गुजरान में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान
विज्ञापन
गन्नौर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को पांची गुजरान में पंज प्यारों के नेतृत्व में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री आशा पूर्व साहिब से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने नगर कीर्तन का फूल बरसा कर स्वागत किया। इस मौके पर गुरुद्वारा से संत बाबा सरबजीत सिंह ने विधायक को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में मशहूर बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। सुंदर झांकियों और गतका पार्टी ने शानदार करतब दिखाए। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पालकी में विराजमान थे, और उनका नेतृत्व पंज प्यारे कर रहे थे। पांच प्यारों के आगे संगत झाड़ू लगाते और पानी का छिड़काव करते हुए आगे बढ़ रही थी। विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि गुरु नानक देव ने जीवन भर सद्भावना पूर्ण और समानता के लिए लोगों को प्रेरित किया। नारी को सम्मान देने, बराबरी का दर्जा दिए जाने की बात कही। अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज की भलाई में खर्च करने के लिए कहा। हम सभी को गुरु नानक देव के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज व देशहित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर राकेश कत्याल नंबरदार, मुकेश गुलाटी, रेशम सिंह, अमरीक सिंह, मनिंदर सन्नी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें