फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा पहला वोट : पहली बार करके मतदान, लोकतंत्र की बढ़ाई शान

Sun, 26 May 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मुरथल अड्डा ​स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में केंद्र में मतदान के बाद गुंजन अपनी मां
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार अपनी भूमिका का निर्वहन करने के बाद युवाओं के चेहरे खिल उठे। युवाओं ने कहा कि वह अपने पहले मत को देशहित में डालने आए हैं।
विज्ञापन

युवा बोले .....
मैं अपना पहला वोट अपनी मां परवीन के साथ डालने आई हूं। वोट डालने के बाद हमने साथ में वोटर सेल्फी जोन पर फोटो ली। मेरा पहले वोट का दिन हमारे लिए यादगार बन गया।
गुंजन, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा
-
देश के विकास के लिए अपना पहला वोट डाला है। अगर सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान के अधिकार का सही प्रकार उपयोग करेंगे, तो केंद्र में देश के विकास के बारे में सोचने वाले नेता होंगे।
विज्ञापन


पारस, पंजाबी काॅलोनी, गोहाना

पूरे परिवार के साथ अपना पहला वोट डालने आई हूं। हमें सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए ताकि देश में लोकहित के बारे में सोचने वाली सरकार आए।
अजेक्षा, माॅडल टाउन, सोनीपत
-
मेरा पहला वोट देश की बेहतरी के लिए है। मैंने सुबह ही मतदान को लेकर तैयारियां कर ली थी। पहला वोट देकर काफी खुशी महसूस कर रही हूं। सभी मतदाताओं को वोट अवश्य करना चाहिए।
रूपिका, सेक्टर - 15 , सोनीपत

मेरा पहला वोट राष्ट्र की प्रगति के नाम है। मेरा मानना है कि रोजगार को बढ़ावा देने वाली सरकार का गठन होना चाहिए। इसी को देखते हुए मैंने अपने पहले वोट के अधिकार का प्रयोग किया है।
सुनिधि, माॅडल टाउन आठ मरला, सोनीपत
-
मैंने अपना पहला मतदान अपने क्षेत्र के मुद्दों को देखते हुए किया हैं। मताधिकार का अधिकार मुझे देश के संविधान ने दिया है। ऐसे में मेरा फर्ज बनता है कि मैं मतदान करूं। मैंने अपने फर्ज निभाया है।
देवव्रत, मलिकपुर

मैंने अपना वोट पहला वोट देश में शिक्षा की बेहतरी के लिए दिया है। सरकारें शिक्षा की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए महाविद्यालयों के साथ विद्यालय में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
तनू, जीवन विहार

लोकसभा चुनाव में मतदान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश व समाज की बेहतरी के लिए मैंने अपना पहला वोट डाला है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं को वोट डालना चाहिए।
चंदन, देवडू रोड

मैंने अपना पहला वोट देश में युवाओं को रोजगार में बेहतरी के लिए दिया है। सभी मतदाताओं को सोच समझकर ऐसे प्रत्याशी को मतदान करना चाहिए जो केंद्र में जाकर युवाओं की आवाज उठा सकें।
दीप्ति, देवडू रोड

लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए मैंने अपना पहला वोट डाला है। मेरा मानना था कि जब मेरा वोट बनेगा मैं देश व समाज की उन्नति व विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट डालूंगी। मतदान कर मैंने अपना फर्ज निभाया है।
काजल, जीवन विहार एक्सटेंशन

मैंने और मेरी बहन साक्षी दहिया ने अपना पहला वोट अपने दादा सुखबीर दहिया के साथ डाला है। सभी मतदाताओं को अपने मत के अधिकार का प्रयोग करके देश में लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना चाहिए।
सत्यम दहिया, नाहरी

मैंने अपना पहला वोट देश में विकास व रोजगार के मुद्दों को ध्यान में रखते दिया है। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य हैं। मैंने अपना पहला मत डालकर अपना कर्तव्य पूरा किया है।
सार्थक गुलिया, शास्त्री कॉलोनी

लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करेंगे। सभी को बेहतर प्रत्याशी को ही अपना वोट डालना चाहिए। मैंने देशहित को ध्यान में रखकर वोट डाला है।
राजीव त्यागी, गढ़ी केसरी

अपने क्षेत्र के मुद्दों को ध्यान में रखकर मैंने अपना पहला वोट डाला है। मेरा मानना है कि हमें सोच समझकर ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए जो हमारी आवाज को लोकसभा में उठा सकें।
राहुल, गढ़ी केसरी

मैंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। मेरा वोट देश के विकास को देखते हुए किया है। हम सभी को मतदान करना चाहिए ताकि देश में मजबूत और बेहतर सरकार बन सके।
वेदांत, सेक्टर - 14, सोनीपत

देश के विकास के लिए पहला वोट दिया है। पहले परिवार को लोगों को मतदान करते हुए देखा था। इस बाद देश में बेहतर सरकार को लाने के लिए मतदान किया है। सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
मेघना, गोहाना
-
मैंने देश की सरकार बनाने में पहली बार भागीदारी की है। पहली बाद मतदान केंद्र पर जाकर पहले मतदान किया बाद में सेल्फी ली। मतदान का दिन मेरे लिए यादगार बन गया है।
नेहा, गांव बड़ौता

दो महीने पहले ही वोटर कार्ड बना था। दो महीने से इंतजार था कि कब पहली बार मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में मतदान कर देश का नागरिक होने का कर्तव्य पूरा किया है। पहली बार मतदान करके खुश हूं।
प्रीति, गोहाना

-
देश के हर युवा को लोकतंत्र के पर्व में भाग लेना चाहिए। मैंने देश के विकास के लिए पहली बार मतदान किया है। मतदान कर देश का नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाई है।
चेतना, गोहाना।

-
देश के संविधान ने सभी को मत का अधिकार प्रदान किया है। मतदाताओं को देश के हित में सोचते हुए मतदान करना चाहिए। अपने क्षेत्र के मुद्दों को देखते हुए पहली बार मतदान किया है।
आशु कुमार, गोहाना।

मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में केंद्र में मतदान के बाद गुंजन अपनी मां

मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में केंद्र में मतदान के बाद गुंजन अपनी मां

मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में केंद्र में मतदान के बाद गुंजन अपनी मां

मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में केंद्र में मतदान के बाद गुंजन अपनी मां

मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में केंद्र में मतदान के बाद गुंजन अपनी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें