फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि में दाखिले के लिए आवेदन 23 से

Fri, 19 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में स्नातकोत्तर व स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो रही है। विवि में 31 प्रोग्रामों के लिए ऑन लाइन आवेदन किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि विवि ने एमटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों व स्नातक स्तर में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेेशन किए जा सकते हैं। विवि में प्रवेश लेने के लिए 31 प्रोग्रामों में आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें 25 क्लस्टरों में विभाजित किया गया है। विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन ही कराई जाएगी। कुलपति ने कहा कि विवि ने तीन डुअल डिग्री पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों की विशेषता है कि छात्र को तीन वर्ष के बाद स्नातक ऑनर्स की डिग्री पूरी करके विवि से जाने की छूट होगी। छात्र स्नातकोत्तर की पढ़ाई जारी रखना चाहेंगे तो वह विवि में रहकर एमएससी कर सकेंगे। इससे प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों के छात्र 12वीं पास करके सीधे विवि कैंपस में पढ़ाई कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में डुअल डिग्री कोर्स बॉयोटेक, केमिस्ट्री व फिजिक्स में शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें