फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप व हत्या के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
शहर में जुलूस के साथ प्रदर्शन करती इनेलो महिला कार्यकर्ता - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
युवती संग गैंगरेप के बाद हत्या के विरोध में शुक्रवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पुत्रवधू एवं डबवाली से विधायक नैना चौटाला के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से गीताभवन चौक तक जुलूस निकाला गया। गीता भवन चौक पर तहसीलदार हितेंद्र शर्मा को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन भी दिया। इससे पूर्व इनेलो महिला कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर एकत्रित हुई। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विज्ञापन में करोड़ों खर्च कर रही है। अगर सरकार थोड़ी भी महिलाओं की हितैषी होती तो विज्ञापन पर खर्च किए जा रहे यह रुपये उनकी सुरक्षा पर खर्च होते। सरकार व पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते आए दिन हत्या, लूटपाट, रेप की घटनाएं हो रही हैं। लोग अपनी बहु-बेटियों को बाहर भेजने में कतराने लगे हैं। इस दौरान उनके साथ महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्यान, महिला जिलाध्यक्ष प्रोमिला मलिक, पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, डॉ. केसी बांगड़, ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, तेलूराम जोगी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता दहिया, निर्मल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें