फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों को विवि में न हो कोई परेशानी, कुलपति सहित 21 सदस्य करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में नए विद्यार्थियों सहित किसी को भी रैगिंग संबंधी कोई परेशानी न हो इसके लिए कुलपति सहित 21 सदस्यों की टीम विशेष निगरानी करेगी। इसी दिशा में यूजीसी के निर्देश पर नए सत्र के लिए कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत की अध्यक्षता में नई एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में शामिल 21 सदस्यों में विवि से बाहर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग कमेटी के अधीन कई सब कमेटियां भी गठित की गई हैं, जिसमें संबंधित फ्लोर के विद्यार्थी प्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं। ये कमेटियां हर फ्लोर पर तैनात रहेंगी और रैगिंग करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगी। कुलपति ने कमेटी को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है। इस बार विश्वविद्यालय में करीब 600 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा विवि में करीब चार हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
कक्षा के साथ हॉस्टल पर भी रहेगी नजर
एंटी रैगिंग कमेटियां केवल कक्षाओं में ही नहीं, बल्कि हॉस्टलों में भी विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। विद्यार्थियों पर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे नजर रखी जाएगी और किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत मुख्य कमेटी को सूचित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को रैगिंग के खिलाफ जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

हर बिल्डिंग पर लिखे जाएंगे कमेटी सदस्यों के नंबर, लगेंगे पोस्टर
विवि की हर बिल्डिंग पर एंटी रैगिंग कमेटी के नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे और रैगिंग के नुकसान और सजा के प्रावधान से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक भी किया जाएगा।
ये हैं कमेटी के प्रमुख सदस्य
कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत एंटी रैगिंग कमेटी के चेयरमैन हैं, जबकि कमेटी के सदस्यों में रजिस्ट्रार प्रो. अनिल खुराना, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेखा, डॉ. आरके सोनी, प्रो. विजय शर्मा, चीफ हॉस्टल वार्डन (ब्वॉयज) प्रो. रमेश कुमार, चीफ हॉस्टल वार्डन (गर्ल्स) प्रो. रजनी शुक्ला, प्रो. जेएस सैनी, सिक्योरिटी इंचार्ज प्रो. सुरेंद्र ग्रेवाल, डॉ. पवन दहिया, डॉ. ब्रजनंदन दहिया, एएलओ विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक और डीसी के एक-एक प्रतिनिधि, अभिभावकों में एक सदस्य, विवि से दो-दो छात्र और छात्राएं और तीन अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।
किसी को भी परेशानी है तो सीधे मुझसे मिले : कुलपति
एंटी रैगिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है। विवि में किसी भी सीनियर को जूनियर के साथ अशोभनीय हरकत करने की इजाजत नहीं होगी। हर विद्यार्थी की सुविधा और सुरक्षा विवि के लिए महत्वपूर्ण है। कमेटी के सदस्य समय-समय पर विद्यार्थियों से संपर्क बनाएंगे और उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी है तो वे मुझसे सीधे आकर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

-प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, मुरथल विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें