फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 तक खूब किया विकास, 2024 तक सेवा को जनता से चाहिए आशीर्वाद: सीएम

विज्ञापन
सोनीपत में सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2019 तक उनकी सरकार ने खूब विकास किया। लेकिन वह 2024 तक सेवा करना चाहते हैं और उसके लिए उनको जनता का आशीर्वाद चाहिए। जनता को दोबारा से चुनने का मौका मिलने वाला है और जनता उनको दोबारा से विधानसभा चुनाव में जीत दिलाते हैं तो प्रदेश में दोबारा से विकास की लहर दौड़ती दिखाई देगी। सीएम ने यह भी साफ कर दिया कि भाजपा उन नेताओं को टिकट देगी जो जनता के बीच में रहते हैं और सरकार के माध्यम से विकास कार्य कराते हैं। सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने शुक्रवार को जिले में प्रवेश किया, जिसका सबसे पहले स्वागत बरोदा हलके के चिड़ाना गांव में किया गया। चिड़ाना की सीमा में आते ही लोगों ने ढोल की थाप पर नाचने के साथ ही पुष्प वर्षा करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। चिड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के सामने एक सभा का आयोजन किया गया। जहां रामफल चिड़ाना व ओमप्रकाश शर्मा ने सीएम को गदा भेंट कर स्वागत किया। सीएम मनोहर लाल यात्रा के दौरान कभी रथ में अंदर बैठे तो वह लोगों को देखकर ऊपर चढ़कर संबोधित करते रहे। सीएम मनोहर लाल ने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब 2019 से 2024 तक के लिए वह जनसेवा के उद्देश्य से जनता से आशीर्वाद लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में उन्होंने जनता की खूब सेवा की है। हर क्षेत्र का समान रूप से विकास कराया गया है। जनता को एक पारदर्शी सरकार दी है, जिसने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। अब दोबारा जनता आशीर्वाद देगी तो पहले से भी अच्छी सरकार चलाकर दिखाएंगे।
मुझे अनाड़ी कहने वाले भाजपा में आ रहे, जनता के बीच रहने वालों को मिलेगा टिकट
सीएम ने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो विपक्षी नेता उन्हें अनाड़ी कहते थे, लेकिन उन्होंने कुशलता के साथ सरकार चलाई। इस कारण ही उन लोगों में अब अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में आने की होड़ लगी हुई है। वही लोग अब अनाड़ी नहीं, बल्कि हमें राजनीति का खिलाड़ी कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहने के साथ ही सरकार के माध्यम से विकास कार्य कराने वाले उम्मीदवार को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। ऐसे नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा जो जनता से दूर रहते हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिसे भाजपा उम्मीदवार बनाए, उसका दिल खोलकर साथ दे। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सीएम को अपना आशीर्वाद देकर जनता प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बनाये। भाजपा ने प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की है।
विज्ञापन

सीएम यात्रा से पहले 6 को हिरासत में लिया
सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में किसी तरह की बाधा पैदा नहीं कर सके, उसको देखते हुए पुलिस ने इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों के साथ ही कांग्रेस के एक नेता को हिरासत में लिया। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को गोहाना व बरोदा हलके से गुजारा गया। अधिकारियों को डर था कि इस यात्रा में किसी तरह का खलल डाला जा सकता है। इसको देखते हुए ही इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोनी लठवाल, राकेश मलिक, रितेश उर्फ मोनू बलि, अशोक जवाहरा, विनोद निरंकारी शामिल थे। शहर के देवीनगर से कांगे्रस नेता अनिल निम्बड़िया को हिरासत में लिया गया।
टिकट की चाहत में नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
गोहाना, बरोदा, गन्नौर व सोनीपत हलके में शुक्रवार को पहुंची सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में टिकट की चाहत रखने वाले नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इनमें से केवल सोनीपत हलका ऐसा था, जहां मंत्री कविता जैन ही उम्मीदवार होना तय है। जबकि अन्य हलकों में कई-कई नेता टिकट की लाइन में लगे हुए है और वह हर कार्यक्रम में सीएम के सामने खुद को बेहतर साबित करने में लगे हुए है। इस कारण ही जन आशीर्वाद यात्रा में सभी नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का काम करके दिखाया। लेकिन किसी जगह पर सीएम ने समय दिया तो वह किसी जगह पर रुके भी नहीं। लेकिन सीएम मनोहर लाल ने यह कहकर सभी को परेशानी में डाल दिया कि जनता के रहने के साथ ही सरकार के माध्यम से विकास कार्य कराने वालों को टिकट दिया जाएगा।
होर्डिंग व पोस्टरों से पटा शहर
सीएम की यात्रा को जिस रूट से गुजरना था, वहां-वहां गोहाना के साथ ही गन्नौर शहर को होर्डिंग व पोस्टरों से टिकट के दावेदारों ने पाट दिया था। दुकानों की दीवार से लेकर बिजली के पोल तक पर होर्डिंग को लगवा दिया गया। सीएम जहां पर नहीं बोलते थे तो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को होर्डिंग पढ़कर नाम बोलने में आसानी होती थी। वह होर्डिंग देखकर नेताओं के नाम लेते रहे।

सोनीपत में देवीलाल चौक पर लोगों को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें