फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के टैंक में हत्या के बाद फेंका गया था युवक का शव, मुकदमा दर्ज 17-11-49

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना कलां में जलघर के टैंक में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के ही तीन लोगों सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या की गई।
विज्ञापन

गांव थाना कला में 7 जुलाई को ट्यूबवेल आपरेटर जब जलघर के टैंक के पास पहुंचा था तो उसने टैंक में एक शव दिखाई दिया था। एक दिन शव की पहचान गांव के ही मनोज के रूप में हुई थी। अब मृतक की मां देवेंद्री ने पुलिस को बताया कि गांव के ही तीन व्यक्तिओं व अन्य ने उसके बेटे मनोज की साजिशन हत्या की है। उसका कहना है कि 5 जुलाई को उसके पड़ोस का एक लडक़ा आया और उसने कहा कि उसके पिता अनिल मनोज को बुला रहे हैं। जब उसने बाहर गेट पर आकर देखा तो गली में एक गाड़ी खड़ी थी। जिसमें ड्राइवर सीट पर मोनू बैठा था और साथ वाली सीट पर अनिल बैठा था। जबकि पीछे वाली सीट पर गांव का ही रिंकू बैठा हुआ था। सभी ने उससे कहा कि हम घूमने जा रहे हैं और दो-तीन दिन के बाद लौटेंगे। इसके बाद 7 जुलाई की शाम को उसे अनिल उसके घर में दिखाई दिया तो उससे पूछा कि मनोज कहां है। लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने वापस घर आकर जब यह बात अपने बड़े लडक़े सतीश को बताई तो सतीश अनिल के घर गया और मनोज के बारे में पूछा तो वह बोला अन्य सभी उसके साथ हैं एक-दो दिन में वापस आ जाऐंगे। उसी दिन उन्हें पता चला कि गांव के जलघर में किसी की लाश मिली है, जिस पर उसका लडक़ा जलघर में गया तो पता चला कि शव को खानपुर भेज दिया गया है। पुलिस में संपर्क करने पर उन्हें जब कपड़े व फोटो दिखाए गए तो उन्होंने मृतक की मनोज के रूप में पहचान की और अगले दिन शव का पोस्टमार्टम करवाकर ले आए। इसके बाद जब उन्होंने रिंकू, अनिल व मोनू के घर पर गए तो पता चला की तीनों फरार हैं। वहीं उनके परिवार के सदस्यों ने भी कोई सही जानकारी नहीं दी। देवेंद्री का कहना है कि उसके बेटे की उन लोगों ने साजिशन हत्या की है। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनों के फरार होने से गहराया शक
मनोज की मां ने पुलिस को बताया कि मनोज का शव मिलने से पहले अनिल अपने घर था। बाद में जब मनोज का शव मिल गया तो उसके बाद से तीनों फरार है। उनके घर वाले भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते ही उनका शक गहरा गया।
विज्ञापन

--
जलघर में युवक का शव मिलने के बाद अब युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका। जिसके चलते बिसरा जांच को भेजा गया है। बिसरा की रिपोर्ट व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें