फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवक की हत्या: बस अड्डा परिसर में हमलावर ने लाठी से किया हमला, सीसीटीवी में दिखाई दे रहा संदिग्ध

Fri, 16 May 2025 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि देर रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर एक संदिग्ध बस अड्डे में आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आपसी झगड़े का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात सामने आई है। बस अड्डा परिसर के अंदर एक युवक की देर रात लाठी से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दिल्ली स्टैंड के पास बस अड्डा परिसर में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर लाठी-डंडों से वार के गंभीर निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक की आयु करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि देर रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर एक संदिग्ध बस अड्डे में आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आपसी झगड़े का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।

पुलिस का प्रयास पहचान व हत्यारों की तलाश
पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के लिए बस अड्डा क्षेत्र, आसपास के मोहल्लों व दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, हत्या से जुड़े सुराग तलाशने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या लाठी से हमला कर की गई लगती है। मामले में जल्द पटाक्षेप किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। -राहुल देव, एसीपी सोनीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें