तमन्ना करीब एक माह तक घर रही। आरोप है करीब पांच माह पहले हन्नी दोबारा तमन्ना के घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। तब हन्नी ने तमन्ना के परिजनों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो वह उनके बच्चों को मार देगा।
तमन्ना पांच माह से हन्नी के साथ थी। तमन्ना की कई बार मोबाइल पर अपने परिजनों से बातचीत भी हुई। तमन्ना परिजनों को बताती थी कि हन्नी व उसके परिजन उससे मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।
शुक्रवार को तमन्ना किसी तरह से अपने घर पहुंच गई। दोपहर को तमन्ना अपनी मां सीमा के साथ हन्नी के खिलाफ शहर थाना में शिकायत देने के लिए घर से निकली थी। जब मां-बेटी शहर में फव्वारा चौक के निकट पहुंची तो हन्नी चाकू और एक सुआ लेकर दौड़ता हुआ आया। आरोप है कि हन्नी ने तमन्ना पर चाकू से छह वार किए और मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सहायता से सीमा अपनी बेटी को लहूलुहान हालत में सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किशोरी की मां की शिकायत पर खटीक बस्ती के हन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोरी के परिजनों को डराकर उसे अपने साथ रखे हुए था। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।