फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sat, 27 Sep 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव पुरखास राठी में बृहस्पतिवार रात रंजिश के चलते कुछ युवकों ने 26 वर्षीय एक बाउंसर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पिता के बयान पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सुरजीत उर्फ भोला पुत्र दयानंद निवासी पुरखास राठी का कुछ समय पहले गांव के ही रवींद्र पुत्र राजेंद्र के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पिता ने देखा कि सुरजीत गांव के अड्डे के निकट रवींद्र, राममेहर पुत्र राजेंद्र, राजेंद्र पुत्र छतरू, प्रदीप पुत्र सुरजा निवासी पुरखास, भगता और भोला निवासी कैलाना के साथ खड़ा है और उनसे बात कर रहा है।
विज्ञापन


यह देख पिता उस समय वहां से घर चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि सुरजीत घायल अवस्था में सरपंच के घर के बाहर पड़ा है। सूचना परिजन पहुंचे और उन्होंने सुरजीत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिता दयानंद की शिकायत पर रवींद्र, राममेहर पुत्र राजेंद्र, राजेंद्र पुत्र छतरू, प्रदीप पुत्र सुरजा निवासी पुरखास, भगता व भोला निवासी कैलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें