फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या का मामला : कमजोर कुंडी से खुल जाता था घर का मुख्य गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
-घर में घुसकर की गई थी 70 वर्षीय सरोज की हत्या की गई
विज्ञापन

-घड़वाल गांव में वारदात के बाद से गायब हैं सोने के आभूषण और मोबाइल फोन
-मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, हमलावरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव घड़वाल में सरोज (70) की हत्या के मामले में घर के मुख्य गेट की कमजोर कुंडी भी जांच का अहम पहलू बन सकती है। कुंडी इतनी कमजोर थी कि हल्का धक्का देने पर गेट खुल जाता था। ऐसे में आशंका है कि हमलावर इसी का फायदा उठाकर घर में दाखिल तो नहीं हुए। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
घड़वाल गांव में शनिवार को सरोज का शव उनके घर में बेड पर पड़ा मिला था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतका के बेटे रिंकू ने बताया था कि मां के कानों की बालियां, गले में पहना सोने का ओम, कोका और मोबाइल फोन गायब हैं। सामान गायब मिलने से लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सरोज का घर गांव के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में लूट या चोरी के इरादे से हमलावरों के घुसने व महिला के देखने पर पकड़े जाने के अंदेशे के चलते हमला किए जाने की भी आशंका है। साथ ही घर के मुख्य गेट की कुंडी कमजोर थी और हल्का धक्का देने से खुल जाती थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमलावर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए रविवार को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं
बरोदा थाना पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने और हमलावरों तक पहुंचने के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए इंटेलिजेंस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जांच में कोई पहलू नहीं छोड़ रही पुलिस
महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि कोई भी पहलू छूटने न पाए।
कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें