फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्यारोपी का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो :16: सोनीपत के गांव मलिकपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में अस्पताल में पहु - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर में युवक मोहित फंदे पर लटका मिला है। वह मंगलवार देर रात को फैक्टरी से घर आया था। मोहित पर सवा दो साल पहले हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर निवासी मोहित (29) मंगलवार देर शाम गांव धतुरी स्थित फैक्टरी में नौकरी के लिए गया था। उसके चाचा पिंटू ने बताया कि उसका फैक्टरी में पहला दिन था। उसे रात को ड्यूटी नहीं दी गई।
बुधवार सुबह से काम पर आने के लिए कहा गया। वह देर रात घर पहुंचा और पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया। परिवार के सदस्य सुबह जब उसे उठाने के लिए गए तो वह फंदे पर लटका मिला। इस पर पुलिस को अवगत कराया गया। मुरथल थाना पुलिस ने बताया कि परिवार ने आत्महत्या करने के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।

फोटो :16: सोनीपत के गांव मलिकपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में अस्पताल में पहु- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें