ढाई माह पहले रोहित व दो माह पहले मोहित जमानत पर आया
मामले में मोहित को दो माह पहले उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। वहीं उनके छोटे भाई रोहित ढाई माह पहले जमानत पर आए थे। मोहित अविवाहित था। जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों भाई नया जीवन शुरू करना चाहते थे। रोहित फैक्टरी में नौकरी कर रहा था। अब मोहित भी एक दिन पहले नौकरी के लिए गया था, हालांकि उसे बुधवार सुबह से काम पर आने को कहा गया था।
गांव मलिकपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
-इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल