फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, जबरन पिलाई शराब; फिर लूटी इज्जत

Sat, 17 Jan 2026 09:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को कार में लिफ्ट दी गई और फिर आरोपियों ने जबरन शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहालगढ़ थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। युवती गांव जाने के लिए सोनीपत शहर में आईटीआई चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी तो गांव के ही तीन युवकों ने उसे कार में लिफ्ट दी। घर छोड़ने का भरोसा देकर गांव खेवड़ा के पास युवती को जबरन शराब पिलाई गई और बाद में सुनसान स्थान पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


16 जनवरी को हुई वारदात 

बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया है कि 16 जनवरी को वह सोनीपत के आईटीआई चौक पर खड़ी होकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक सुमित, नीरज व मोहित कार में वहां पहुंचे और उसे लिफ्ट देने की बात कही। परिचित होने के कारण युवती उनके साथ कार में बैठ गई। आरोप है कि बहालगढ़ से खेवड़ा की ओर जाते समय आरोपियों ने रास्ते में ठेका से शराब खरीदी। उन्होंने खुद शराब पी और खेवड़ा के पास सुनसान स्थान पर कार ले जाने के बाद युवती को भी जबरन शराब पिलाई। युवती के साथ तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

युवती ने घर जाकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। बाद में बहालगढ़ थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।  

युवती ने जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दो अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए हैं। -निधि नैन, एसीपी बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें