फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका व यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
फोटो : 21: दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त करते नपा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और जाम से राहत दिलाने के लिए वीरवार को नगरपालिका व यातायात चौकी पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सोहन सिंह व उनकी टीम ने दुकानों के बाहर गलत तरीके से रखे सामान को जब्त करवाया। जब्त किए गए सामान को नगर पालिका में लाकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सोहन पहलवान ने कहा कि शहर की सड़कों पर जाम लगने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई बार दुकानदारों को चेतावनी देने और अपील करने के बावजूद उन्होंने सड़क पर सामान रखना बंद नहीं किया।
इसके चलते नपा के साथ यह संयुक्त अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स बोर्ड, केले, सेब, जूस की रेहड़ियां व रजाई सहित कई सामान जब्त किया। व्यापार मंडल गन्नौर के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल ने कहा कि दुकानदारों से अपील की गई है कि कोई भी व्यापारी नाले से नीचे सामान न रखे और कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें