फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम चुनाव...रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी बदले

Thu, 16 Apr 2026 05:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि नगर निगम के मेयर व पार्षद चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा ने अधिसूचना जारी की हैं। मेयर व निगम पार्षद के लिए उम्मीदवार 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति में बदलाव किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को मेयर तथा एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र को पार्षद चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

मेयर चुनाव के लिए भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज खानपुर के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासक) सुरेंद्र सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेयर के लिए उम्मीदवार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
इसी प्रकार वार्ड 1 से 7 तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार न्यायालय जिला राजस्व अधिकारी, वार्ड 8 से 14 तक उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सोनीपत व वार्ड 15 से 22 तक बीडीपीओ सोनीपत कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दर्ज कर सकते हैं।

वार्ड 1 से 7 के पार्षद चुनाव के लिए चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डॉ. अनमोल व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। वार्ड 8 से 14 के लिए एसडीएम खरखौदा अमित व नायब तहसीलदार राई अभिनव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

वार्ड 15 से 22 के लिए चीनी मिल आहुलाना की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, गन्नौर राजेश टिवाना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें