फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव : पहले दिन मेयर पद के लिए एक उम्मीदवार का नामांकन

Wed, 22 Apr 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मेयर पद के लिए एडीसी को अपना नामांकन पत्र सौंपते रमेश खत्री।
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर निगम के मेयर पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा। गढ़ी ब्रह्मणान निवासी रमेश कुमार खत्री ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे निर्धारित स्थल पर नामांकन पत्र जमा करा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी प्रकाशित की जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा तथा मतगणना 13 मई को की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से उपमंडल अधिकारी (ना), सोनीपत के कोर्ट रूम में की जाएगी।
विज्ञापन


-
इंसेट

कांग्रेस प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जबकि भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी ही तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें