बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमएसएमई औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार को अतिरिक्त संयुक्त निदेशक वीपीएस वालिया ने उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक में संयुक्त निदेशक ने उद्योगपतियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे एमएसएमई कार्यालय से सीधा संपर्क रखें, ताकि उन्हें सभी योजनाओं की सटीक जानकारी और समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार की हर योजना का अधिकतम लाभ उद्योगपतियों तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने उद्यमियों से आग्रह किया कि वह इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने उद्योगों को सशक्त बनाएं। बैठक में संजय मित्तल, हरीश, के. राणा, अंकुर त्यागी, इशांत गुप्ता, सोबित सेतिया, मनोज मिड्ढा और सरदार सुरेंद्र सिंह सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।