फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बोनट से उठा धुआं; ड्राइवर का झुलसा चेहरा

Wed, 06 May 2026 09:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

हरियाणा के सोनीपत में चलती क्रेटा कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने बिना देरी करते हुए कार सड़क किनारे खड़ी की और गाड़ी से उतर गया। देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूं कर जलने लगी।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-334बी पर बहालगढ़ से राठधना मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती क्रेटा गाड़ी के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। कार चालक ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बोनट खोला तो आग फैल गई। इस दौरान चालक का चेहरा हल्का सा झुलस गया।
विज्ञापन


दिल्ली के शालीमार बाग स्थित हैदरपुर के आंबेडकर नगर निवासी सौरव चौहान बुधवार शाम को बहालगढ़ के पास से नेशनल हाईवे-334 बी पर चढ़े थे। वह राठधना की तरफ जा रहे थे। जब वह लिवान के सामने पहुंचे तो अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। उन्होंने जब बोनट खोला तो अचानक आग भड़क गई। आग से उनका चेहरा झुलस गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि समय रहते चालक ने गाड़ी रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें