फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रश्नाेत्तरी में नैना और नीशु ने बाजी मारी

Wed, 26 Aug 2026 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में ब्लॉक स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा और प्राचार्य अतुल खट्टर की देखरेख में हुईं। प्रश्नाेत्तरी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की नैना और नीशु ने बाजी मारी।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना की आरती पहले, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भठगांव की प्राची दूसरे और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की साहिबा तीसरे स्थान पर रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेवड़ी की स्वीटी व अक्षिता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8वीं तक के वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भठगांव की हीना ने पहला, राजकीय उच्च विद्यालय सलीमसर माजरा की मानवी ने दूसरा और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की नगमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नाेत्तरी में राजकीय माध्यमिकी विद्यालय की नैना व नीशु ने बाजी मारी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुआं की सोनाक्षी, नीशु व स्नेहा और निबंध लेखन में कोमल पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 6 से 8वीं तक के वर्ग में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गढ़ी घसीटा की नंदिनी विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में संयोजक शशि प्रभा के साथ कमलेश, मोनिका दहिया, संगीता, रितु एवं सीमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य अतुल खट्टर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें