फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-भटगांव कट के पास लोहारी टिब्बा क्षेत्र में हुआ हादसा, टक्कर मारकर वाहन चालक मौके से भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे गांव रिढाऊ निवासी मोहित (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात भटगांव कट के पास लोहारी टिब्बा गांव के पास हुआ। सदर थाना पुलिस ने युवक के चाचा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रिढाऊ निवासी अजयपाल ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भतीजे मोहित खरखौदा स्थित कार एजेंसी में नौकरी करते थे। रविवार देर रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भटगांव कट के पास लोहारी टिब्बा क्षेत्र में हादसा हो गया। किसी वाहन ने मोहित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन चालक का पता गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें