फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 21 Apr 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव शहजादपुर में सरकारी स्कूल के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार गौतम की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक सवार के भतीजे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव शहजादपुर निवासी कुनाल ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि रविवार को वह शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले थे। जब वह सोनीपत-पुरखास रोड पर अपने गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो वहां भीड़ लगी हुई थी। मौके पर देखा तो उनके चाचा गौतम सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त थी।
उन्होंने चाचा को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चाचा की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें